‘सुट्टा ब्रेक’ न देने के लिए कंपनी ने निकाला तोड़ू आइडिया, जानकर रह जाएंगे हैरान

चीन की एक कंपनी ने ऑफिस में सिगरेट पीने के लिए बार-बार बाहर जाने वालों को ध्यान में रखकर एक तोड़ू आइडिया निकाला। दरअसल, इस कंपनी में ‘सुट्टा ब्रेक’ मिलता था जिसके चलते कंपनी का काम प्रभावित हो रहा था। साथ ही इस सुट्टा ब्रेक से उन ऑफिस कलीग्स को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है जो सिगरेट नहीं पीते थे। तकलीफ होना लाजिमी भी है क्योंकि जो लोग सिगरेट पीते हैं उन्हें तो काम से ब्रेक मिल जाता है लेकिन जो नहीं पीते हैं वो सारा टाइम ऑफिस में बैठ कर काम करते रहते हैं। यही नहीं कई बार तो उन कलीग्स के हिस्से का काम भी निपटाना पड़ता है जो बार-बार सिगरेट पीने के लिए बाहर जाते रहते हैं। 
ये रूल जापान की राजधानी टोक्यो की एक मार्केटिंग फर्म पियाला इंक ने बदला है। इस कंपनी ने अपने अनोखे फैसले में सिगरेट ना पीने वाले अपने कर्मचारियों को साल में छह दिन ज्यादा पेड लीव देने का ऐलान किया है।







