सीमा पर तनाव के बीच चीन के रक्षा मंत्री से मिले राजनाथ सिंह

भारत-चीन तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चीन के रक्षा मंत्री वेई फेंग के साथ बैठक शुरू हो गई है। मॉस्को में राजनाथ सिंह ने चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेइ फेंग से मुलाकात की है। दोनों देशों के नेताओं के बीच बैठक जारी है। इस मौके पर दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें- फतेहपुर: फावड़ा से प्रहार कर बुजुर्ग किसान को उतारा मौत के घाट
इस बैठक से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वास का माहौल, गैर-आक्रामकता, एक दूसरे के प्रति संवेदनशीलता और मतभेदों का शांतिपूर्ण समाधान क्षेत्रीय शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के प्रमुख पहलुओं में शामिल हैं। दोनों ही देश आठ सदस्यीय क्षेत्रीय समूह का हिस्सा हैं जो मुख्य रूप से सुरक्षा और रक्षा से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देता है।
ये भी पढ़ें- अगर आप भी अपने पार्टनर को करते हैं KISS तो पहले ये पढ़ लें
चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेइ फेंग की मौजूदगी में सिंह ने अपने संबोधन में द्वितीय विश्व युद्ध का भी उल्लेख किया और कहा कि उसकी स्मृतियां दुनिया को सबक देती हैं कि एक देश की दूसरे देश पर ‘आक्रमण की अज्ञानता’ सभी के लिए विनाश लाती हैं।
The post सीमा पर तनाव के बीच चीन के रक्षा मंत्री से मिले राजनाथ सिंह appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





