सीबीएसई सीटीईटी आंसर की ctet.nic.in पर होगी जारी

सीटीईटी 2026 परीक्षा का आयोजन 7 एवं 8 फरवरी एवं बिहार के दो सेंटर्स पर री-एग्जाम का आयोजन 1 मार्च को करवाया गया है। अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की कभी भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाई जा सकती है। उत्तर कुंजी (CTET Answer Key 2026) ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी होगी जहां से परीक्षार्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
तय तिथियों में आपत्ति कर सकेंगे दर्ज
सीटीईटी आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी इससे अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकेंगे। इस दौरान अगर वे किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होंगे तो उस पर निर्धारित तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेंगे। आपत्ति दर्ज करने के लिए 1000 रुपये प्रति प्रश्न के हिसाब से भुगतान करना होगा।
इन स्टेप्स से प्रोविजनल आंसर की कर सकेंगे डाउनलोड
सीबीएसई सीटीईटी आंसर 2026 डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज में आंसर की से संबंधित एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
इसके बासद आंसर की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
लॉग इन के माध्यम से ही आप आंसर की पर ऑब्जेक्शन भी दर्ज कर पाएंगे।
रिजल्ट कब होगा घोषित
आंसर की जारी होने के बाद उस पर दर्ज आपत्तियों का निराकरण सीबीएसई द्वारा गठित विशेषज्ञों की टीम द्वारा करवाया जायेगा और फाइनल आंसर की तैयार होगा। अंतिम उत्तर कुंजी को ध्यान में रखकर भी अभ्यर्थियों के रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। नतीजे इस माह के अंत तक जारी होने की संभावना है। इस परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य (General/ UR) के लिए कटऑफ 60 फीसदी और ओबीसी/ एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए 55 फीसदी निर्धारित है।





