सीपीआइ (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी को जाने नहीं दिया जम्मू कश्मीर….

सीपीआइ (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी (Sitaram Yechury) को जम्मू कश्मीर जाने नहीं दिया गया है। उन्हें श्रीनगर एयरपोर्ट पर ही रोक दिया है। दरअसल, येचुरी अपनी पार्टी के लोगों से मिलने के लिए जम्मू कश्मीर गए जा रहे थे। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म किए जाने के बाद से ही वहां धारा 144 लागू की गई है। हालांकि आज कई इलाकों में कर्फ्यू में ढील दी गई है।

जानकारी के लिए बता दें कि गुरुवार को कांग्रेस सांसद और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आज़ाद को दिल्ली वापस भेजा दिया गया था। जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के प्रमुख गुलाम अहमद मीर और उन्हें श्रीनगर हवाई अड्डे पर ही रोक दिया गया था।  राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी घाटी में मौजूद है। आज उन्होंने (शुक्रवार) श्रीनगर शहर का दौरा किया और क्षेत्र में 2 घंटे से अधिक समय बिताया। उन्होंने सैनिकों और स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की और सीआरपीएफ कर्मियों के साथ दोपहर का भोजन भी किया।

बता दें कि गुलाम नबी आज़ाद (Ghulam Nabi Azad) ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल (Ajit Doval) के एक वीडियो को लेकर उन पर करारा हमला बोला था। दरअसल, अजीत डोभाल ने शोपियां में स्थानीय लोगों के साथ एक वीडियो बनाया था, जिसमें वो लोगों से बातचीत करते हुए देखे गए थे। इस वीडियो पर हमला बोलते हुए गुलाम नबी आज़ाद ने कहा है, ‘पैसे देकर आप किसी को भी साथ ले सकते हो।’

Back to top button