सीटीईटी आंसर की का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म

सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की ओर से सीटीईटी पेपर 1 व पेपर 2 का आयोजन 7 एवं 8 फरवरी को देशभर के 140 शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों कर करवाया गया था। इस परीक्षा में भाग लेने वाले लाखों उम्मीदवारों को अब प्रोविजनल आंसर की जारी होने का इंतजार है जो जल्द ही खत्म हो सकता है।
पिछले पैटर्न के मुताबिक एग्जाम होने के 20 दिन के अंदर आंसर की जारी कर दी जाती है, ऐसे में अनुमान है इस वीक में सीबीएसई उत्तर कुंजी उपलब्ध करवा सकता है। हालांकि, अभी तक ऑफिशियल डेट सामने नहीं आई है।
आंसर की का महत्व
सीटीईटी आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी इससे अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और परीक्षा में किये गए प्रदर्शन का आंकलन करके रिजल्ट का अनुमान लगा सकेंगे। इसके अलावा कोई अभ्यर्थी इसमें दिए गए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होंगे तो वे उस पर तय तिथियों के अंदर आपत्ति भी दर्ज कर पाएंगे। ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए 1000 रुपये प्रति प्रश्न का भुगतान करना होगा। आपके द्वारा दर्ज आपत्ति अगर सही पाई जाती है तो उसके लिए अंक प्रदान किये जायेंगे।
प्रोविजनल आंसर की केवल 4 स्टेप्स में कर पाएंगे डाउनलोड
स्टेप 1: सीटीईटी आंसर की जारी होते ही परीक्षार्थियों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर विजिट करना होगा।
स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज में आंसर की से संबंधित एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 3: इसके बाद आपको रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
स्टेप 4: अब आंसर की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम कटऑफ मार्क्स प्राप्त करना अनिवार्य
इस परीक्षा में पास होने के लिए सीबीएसई की ओर से कैटेगरी वाइज पहले ही कटऑफ निर्धारित है। ऐसे में वर्ग के अनुसार निर्धारित मार्क्स प्राप्त करने पर ही अभ्यर्थी टीचर भर्ती में भाग लेने के लिए योग्यता हासिल करते हैं। वर्ग के अनुसार सामान्य (General/ UR) के लिए कटऑफ 60 फीसदी और ओबीसी/ एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए 55 फीसदी निर्धारित है।





