सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक शुरू

बिहार की राजनीति का अहम दिन है। आज मौजूदा सरकार अपनी आखिरी कैबिनेट की बैठक करेगी। बैठक के बाद सीएम नीतीश कुमार अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपेगे। इसके लिए सारी तैयारी पूरी हो चुकी है।
आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए बड़ा दिन है। पहले सीएम मंत्रिमंडल की बैठक में यह वर्तमान सरकार की अंतिम कैबिनेट शुरू हो गई है। बैठक शुरू होने से पहले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सीएम हाउस पहुंचे। उनके साथ कुछ अन्य मंत्री भी थे। इसके बाद सभी मंत्री सीएम नीतीश कुमार के साथ सचिवालय पहुंचे। यहां बैठक शुरू हुई। इस बैठक में 17वीं विधानसभा भंग करने की सिफारिश की जाएगी। बैठक खत्म होने के बाद बाद मुख्यमंत्री राजभवन जाएंगे। वहां अपना इस्तीफा राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को सौपेंगे। इसके बाद नीतीश कुमार अपनी पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। मंगलवार या बुधवार को एनडीए के विधायक दल की बैठक होगी। इसमें नीतीश कुमार को नेता चुना जाएगा। गुरुवार को नई सरकार का गठन होगा। नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्ममंत्री पद की शपथ लेंगे।
गांधी मैदान में पांच हजार वीआईपी आएंगे
इधर, गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू हो चुकी है। आम लोगों के लिए 17 से 20 नवंबर को प्रवेश में पाबंदी लगा दी गई है। गांधी मैदान में लगभग 5000 वीवीआईपी अतिथियों के बैठने के लिए एक विशेष खंड तैयार किया जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा समेत सभी भाजपा और एनडीए शासित मुख्यममंत्री के साथ-साथ विपक्ष के कुछ बड़े चेहरे भी शामिल हो सकते हैं।





