सीएम नायब सैनी ने केंद्रीय बजट को बताया ऐतिहासिक

सीएम ने कहा कि इस बजट में विकसित भारत के स्तंभ गरीब, युवा, महिला और किसानों को केंद्र में रखा गया है। बजट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक, बायोटेक और साइबर सिक्योरिटी जैसी तकनीकों के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का विशेष फंड रखा गया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय बजट को आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर पेश करने वाला बताया है।
मंगलवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि इस बजट में विकसित भारत के स्तंभ गरीब, युवा, महिला और किसानों को केंद्र में रखा गया है। बजट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक, बायोटेक और साइबर सिक्योरिटी जैसी तकनीकों के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का विशेष फंड रखा गया है। इसका सीधा लाभ गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला और रोहतक जैसे शैक्षणिक व तकनीकी केंद्रों को मिलेगा।

स्टार्टअप और उद्यमिता के लिए भी 7500 करोड़ रुपये के प्रावधान से हरियाणा का स्टार्टअप इकोसिस्टम मजबूत होगा। महिला रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए लगभग 8000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

Back to top button