सीए इंटर एवं फाउंडेशन रिजल्ट आज होगा जारी, डायरेक्ट लिंक icai.nic.in पर होगा एक्टिवेट

सीए इंटर और सीए फाउंडेशन जनवरी 2026 एग्जाम में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। आईसीएआई की ओर से दोनों ही पाठ्यक्रमों का रिजल्ट आज यानी 8 मार्च को घोषित कर दिया जायेगा। परिणाम ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर जारी किया जायेगा जहां से परीक्षार्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके रिजल्ट की जांच कर सकेंगे। इसके साथ ही Intermediate एवं Foundation रिजल्ट जारी होते ही इस पेज पर भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जायेगा जिस पर क्लिक करके आप सीधे स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी
नतीजे जारी होने के साथ ही आईसीएआई की ओर से टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। टॉप करने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट पाठ्यक्रम के अनुसार अलग-अलग जारी होगी। लिस्ट उपलब्ध होते ही रैंक वाइज पूरी लिस्ट यहां उपलब्ध करवा दी जाएगी।

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स
स्टेप 1: आईसीएआई सीए जनवरी रिजल्ट 2026 जारी होते ही सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर विजिट करना होगा।
स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर जिस कोर्स का रिजल्ट चेक करना होगा उसके एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 3: इसके बाद आपको लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट करना होगा।
स्टेप 4: अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

ईमेल से भी रिजल्ट कर पाएंगे चेक
आईसीएआई की ओर से दी गई डिटेल के मुताबिक जिन छात्रों ने पहले से आधिकारिक वेबसाइट पर पहले से रजिस्ट्रेशन करवाया है उनको रिजल्ट की जानकारी ईमेल के माध्यम से भी दी जाएगी। ऐसे में स्टूडेंट्स सीधे ही मेल के जरिये परिणाम की जांच कर पाएंगे।

Back to top button