सिर्फ 7,999 में 5000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च

लावा ने भारत में अपना एक और नया बजट फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Lava Bold N2 Pro के नाम से पेश किया है। यह फोन जल्द ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर पहली बार खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन की कीमत 7,999 रुपये है और इसकी पहली सेल 6 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
इसे किफायती 4G डिवाइस में कई खास फीचर्स देखने को मिल रहे हैं जो नॉर्मल यूजर के लिए काफी शानदार हैं। कंपनी ने इस फोन को किफायती ऑप्शन के तौर पर पेश किया है, जिसका मकसद उन लोगों को डिवाइस देना है जो पहली बार स्मार्टफोन यूज कर रहे हैं। चलिए इस फोन के खास फीचर्स जानते हैं।
Lava Bold N2 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Bold N2 Pro में 6.75-इंच का HD+ डिस्प्ले देखने को मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ़्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। इस सेगमेंट के हिसाब से फोन काफी स्मूथ स्क्रॉलिंग एक्सपीरियंस दे सकता है।
इतना ही नहीं इस फोन में UNISOC T7250 प्रोसेसर मिल रहा है और इसमें 4GB RAM के साथ-साथ 4GB एक्स्ट्रा वर्चुअल RAM भी है जिससे फोन में कुल 8GB RAM हो जाती है। साथ ही फोन में 128GB स्टोरेज मिल रही है।
Lava Bold N2 Pro के कैमरा स्पेक्स
डिवाइस के पिछले हिस्से में 50MP का AI कैमरा मिल रहा है, जिसे रोजमर्रा की तस्वीरें लेने के लिए डिजाइन किया गया है। सेल्फी के लिए, डिवाइस में 8MP का फ्रंट कैमरा है।
इसके अलावा फोन में 5000mAh की बैटरी मिल रही है, जो आम यूज करने पर पूरे दिन आराम से चल जाएगी। डिवाइस में Type-C चार्जिंग सपोर्ट और 10W चार्जिंग और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।





