साउथ इंडिया के सफर पर निकलने से पहले जानें इन जगहों के बारे में

अगर आप साउथ इंडिया में घूमने की प्लानिंग कर रहे हो तो आप इन जगहों पर घूमने की प्लानिंग कर सकते हो। यहॉ के अदभूत नजारे आपको भारत में कहीं और नही मिलेगे। इन जगहों की खास बात यह है कि यहॉ का मौसम साल के हर महीने एक जैसा ही रहता है। जिस वजह से यहॉं ज्यादा से ज्यादा पर्यटक आना पसंद करते हैं।साउथ इंडिया के सफर पर निकलने से पहले जानें इन जगहों के बारे में

वागामोन- चाय के बागानों को करीब से देखने के लिए यह जगह फेमस है। वागामोन केरल का एक पर्वतीय स्थल जो इडुक्की.कोट्टयम सीमा पर स्थिीत है। यहॉ घास के मैदानों, उद्यानों, डेल्स, चाय बागानों और घाटियों के लिए प्रसिद्ध वागामोन छुट्टियां मनाने के लिए बेस्ट माने जाते हैं।

वर्कला- वर्कला, केरल की खूबसूरत जगहों में से एक है। यहॉं के बीच पर्यटकों को खूब लूभाते हैं। यहॉं की हरियाली देखकर पर्यटक यहॉं पसदं करते हैं। आप यहॉ पर सन बाथ, नाव की सवारी, सर्फिंग और आयुर्वेदिक मसाज का मजा ले सकते हैं।

मुन्नार- दक्षिण भारत की शानदार हिल स्टेशन में से एक है। यहॉ से बेहद ही खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। यहॉ सालभर मौसम एक समान ही रहता है। हनीमून के लिए यह जगह बेस्ट मानी जाती है।

अलेप्पी- अगर आपको नेचर को करीब से देखना है तो अलेप्पी सबसे बेस्ट है। अलेप्पी केरल हाउसबोट पर मेड़ के दौरे के लिए जाना जाता है और केरल सबसे अच्छे स्थलों में से एक है।

कोवलम- कोवलम द लाइटहाउस बीच और हवाह बीच के लिए बहुत फेमस है। पर्यटक यहॉं सन बाथ, स्विमिंग, क्रूजिंग और केरला की मशहूर आयुर्वेदिक बॉडी मसाज का लुत्फ उठाते हैं।

Back to top button