साउथ इंडिया का ये हिल स्टेशन है हनीमून कपल्स और टूरिस्टों की फेवरेट जगह

1_1462767525खूबसूरत पहाड़ियों में नगीने सा सजा कोडाइकनाल मनमोहक हिल स्टेशन है। नैसर्गिक छटा के मध्य अंतरंग पलों की तलाश में निकले हनीमून कपल्स हों या फिटनेस और नई ताजगी के लिए आए सैलानी, सभी को यहां की नेचुरल ब्यूटी अट्रैक्ट करती है।
 
 
कोडाइकनाल समुद्रतल से 2,133 मीटर की ऊंचाई पर बसा है। तमिलनाडु में पश्चिमघाट की पलानी पहाड़ियों पर स्थित यह शहर करीब 21 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है। खूबसूरत प्राकृतिक छटा के कारण इसे साउथ इंडिया का स्विट्जरलैंड तक कहा जाता है।
यहां की ठंडा मौसम देख विश्वास ही नहीं होता कि दक्षिण भारत में इतना ठंडा मौसम हो सकता है। चिलचिलाती गर्मी से बचने और सुहावने मौसम का मजा लेने के लिए पूरे साल यहां आने वाले लोगों का तांता लगा रहता है। 12 साल में एक बार खिलने वाले कुरुंजी फूल को भी देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां आते हैं। यह फूल सिर्फ कोडाइकनाल में ही देखने को मिलता है। चारों ओर एकाशिया और पियर के पेड़ यहां की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button