#VIDEO: ‘साइको किलर’ के खूनी खेल की भयानक तस्वीरें आईं सामने, कमजोर दिल वाले बिल्कुल न देखें

देश में बढ़ते अपराध के माहौल में हर रोज कहीं ना कहीं से अपराधिक घटनाओं की खबरें सुनने को मिलती ही रहती हैं.. कहीं लोग सालों की रंजिश निकालते हैं तो कहीं अपने ही लालच में एक दूसरें के जान के दुश्मन बन बैठते हैं पर बीती रात एक शख्स ने बिना किसी जाति दुश्मनी के 6 लोगों को बेरहमी से मौत के घाट उतार डाला। जी हां देश की राजधानी से कुछ ही किलोमीटर दूर पलवल से जो सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। उसको देखकर अच्छे-अच्छे लोगों को बेहोशी आ जाए। सीसीटीवी में कैद आरोपी राड लिए अपने शिकार को ढूंढ़ रहा है.. जो सामने आया उसे लोहे के राड से मौत दे रहा था। सीसीटीवी की फूटेज देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है, कि आरोपी किलर पर किस कदर खून सवार था। एक के बाद एक जो सामने आया परलोक सिधार गया। आलम ये था की किसी को भनक तक नहीं लगी और उसने आसानी से बिना की किसी कुसूर के एक के बाद एक 6 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। सुकून की बात ये हैं कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली से सटे पलवल में छह लोगों की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पलवल से दिल दहला देने वाली वारदात उस वक्त सामने आई जब सीसीटीवी कैमरे में एक साइकोकिलर कैद हो गया। साइको सीरियल किलर ने इस घटना को मंगलवार तड़के 2 से 4 बजे के बीच अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी सेवानिवृत्त फौजी है। मरने वालों में एक महिला और तीन चौकीदार शामिल हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है, किलर ने ये 6 हत्याएं अलग-अलग जगहों पर एक ही तरीके से की हैं।
सिरफिरे हत्यारे ने लोहे की रॉड से सिर पर वार कर इन हत्याएं को अंजाम दिया है। साइको किलर की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सबसे खास बात ये थी की साइको किलर आखिर इन हत्याओं को अंजाम क्यों दे रहा था। ये किसी को पता नहीं है। जबकि मरने वाले साइको किलर के बीच कोई दुश्मनी और दोस्ती भी नहीं थी। सभी मृतक साइको किलर की सनक का शिकार हुए है।

इस वारदात को अंजाम देने के आरोपी को पुलिस ने आदर्श नगर कॉलोनी से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पुलिस टीम पर भी जानलेवा हमला किया है। फिलहाल जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। ताया जा रहा है कि हत्यारोपी नरेश सेवानिवृत्त फौजी है तथा फिलहाल जन स्वास्थ्य विभाग से एसडीओ के पद से रिटायर हुआ था।
गिरफ्तार आरोपी कथित रूप से मानसिक रोग से पीड़ित है। जिसका नाम नरेश है। आरोप है कि मंगलवार की अल सुबह दो से चार बजे के बीच मौत का तांडव खेला। पलवल अस्पताल में एक महिला की हत्या करने के बाद हत्यारोपी ने मोती कॉलोनी पार्क के चौकीदार, रसूलपुर रोड से सुरेश इंजीनियरिंग वर्क्स के चौकीदार, रसूलपुर रोड मार्केट के चौकीदार, सहित कुल 7 लोगों पर रॉड से हमला किया। छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई एक को पलवल के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हत्यारोपी नरेश को पुलिस ने सोहना रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया है, जहां पुलिस की पुछताछ में पता चला है कि आरोपी आर्मी में लेफ्टिनेन्ट कर्नल था। देखें वीडियो-





