सांसद संजय सिंह ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन, पदयात्रा की करेंगे शुरुआत

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में पहुंचकर दर्शन किए। उन्होंने कहा कि मां के आशीर्वाद के साथ पदयात्रा की शुरुआत कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सपरिवार मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। दर्शन- पूजन करने के बाद हवन यज्ञ में आहुतियां दीं। वह विंध्याचल से शहीद उद्यान पहुंचे। जहां शहीदों को माल्यार्पण कर रोजगार दो सामाजिक न्याय दो पदयात्रा की शुरुआत करेंगे। यहां से वह सारनाथ वाराणसी के लिए रवाना होंगे।

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि तीसरे चरण की पदयात्रा आज से शुरू हो रही है। 16 जनवरी से 22 जनवरी तक ये यात्रा चलेगी। मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद लेकर पदयात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। इसका समापन 22 जनवरी को काशी के सारनाथ में होगा।

Back to top button