सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार, सपाइयों ने किया प्रदर्शन

श्रावस्ती। शुक्रवार को गिलौला थाने में पुलिस हिरासत में हुई युवक की मौत के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने दर्जीपुरवा गांव जा रहे सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप को पुलिस ने इकौना तहसील के निकट बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। इससे आग बबूला सपाइयों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रशासन की मौजूदगी में समर्थकों संग प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजपाल कश्यप पुलिस हिरासत से छूटने के बाद मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि हम लोग पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे थे।
ये भी पढ़े- मुख्तार गैंग को असलहे और कारतूस की सप्लाई करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार
मगर पुलिस ने हम लोगों को लाठी के बल पर घसीट-घसीट कर गाड़ियों में डाल कर भिनगा लाकर नजरबंद कर पीड़ित परिवार से मिलने से रोक दिया। जो संवैधानिक अधिकार का हनन है। हम प्रदेश सरकार से मांग करते हैं कि पीड़ित परिवार को पचास लाख रुपए की आर्थिक सहायता, एक नौकरी तथा परिवार को सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की जाए। आगे राजपाल कश्यप ने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार पूरी तरह से तानाशाह हो चुकी है। हत्या, डकैती, लूट, बलात्कार में उत्तर प्रदेश देश में नम्बर एक बन चुका है।
ये भी पढ़े- पीएम मोदी के खिलाफ रचे जा रहे षडयन्त्रों के नाश के लिए किया जा रहा महायज्ञ
गृह मंत्रालय के अनुसार प्रदेश में सत्रह लोग फर्जी एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं। दलित पिछड़ों का शोषण चरम पर है। योगी सरकार विकास के नाम पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कामों का नाम तथा बोर्ड बदलने का काम कर रही है। जनता के साथ इतनी बर्बरता अंग्रेजों के हुकूमत में भी नहीं हुआ था जितना योगी सरकार में हो रहा है। प्रदेश में योगी सरकार पूरी तरह से विफल है। जिसे नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
The post सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार, सपाइयों ने किया प्रदर्शन appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





