सपा दफ्तर में कोरोना ने दी दस्तक, सोमवार तक पार्टी कार्यालय बंद
लखनऊ। यूपी में कोरोना का का कहर लगातार बढ़ रहा है। इस बीच खबर है कि समाजवादी पार्टी कार्यालय में कार्यरत कुछ लोगों को कोरोना का संक्रमण हो गया है। जिसके बाद कार्यालय को एक हफ्ते के लिए यानि सोमवार तक बंद कर दिया गया है। इसकी जानकारी समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल पर दी गई।
ये भी पढ़ें- मथुरा : अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को रौंदा, मां-बाप सहित तीन की मौत
इसमें कहा गया कि आज समाजवादी पार्टी कार्यालय में कार्यरत कुछ लोगों में शुरुआती लक्षण दिखने के बाद कोरोना जांच कराई गई, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट को देखते हुए सावधानी और बचाव के तौर पर लखनऊ पार्टी कार्यालय को अगले सोमवार तक के लिए बंद रखा जाएगा। सभी के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना। यह पहली बार है कि समाजवादी पार्टी कोरोना के कारण बंद होगा। मुलायम सिंह यादव परिवार के कई सदस्य पूर्व में कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।
आज समाजवादी पार्टी कार्यालय में कार्यरत कुछ लोगों में शुरुआती लक्षण दिखने के बाद कोरोना जांच कराई गई।जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
जिसको देखते हुए सावधानी और बचाव के तौर पर लखनऊ पार्टी कार्यालय को अगले सोमवार तक के लिए बंद रखा जाएगा।सभी के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) September 2, 2020
The post सपा दफ्तर में कोरोना ने दी दस्तक, सोमवार तक पार्टी कार्यालय बंद appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





