सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की सानिया से हुई सगाई

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई हो गई है। अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक से सगाई की है। सानिया चंडोका रवि घई की पोती हैं जो मुंबई के एक बड़े घराने से ताल्लुक रखते हैं।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और इंटरनेशनल क्रिकेट में भगवान के नाम से प्रसिद्ध सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सगाई कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन तेंदुलकर की सगाई सानिया चंडोक से हुई है, जो रवि घई की पोती हैं। घई फैमिली मुंबई का एक बड़ा और मशहूर कारोबारी परिवार है।
कारोबारी परिवार से हैं सानिया
रवि घई इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी (लो-कैलोरी आइसक्रीम ब्रांड) के मालिक हैं। सगाई कार्यक्रम बेहद निजा रहा। इसमें दोनों परिवारों के खास मेहमान और दोस्त शामिल हुए। हालांकि, अभी तेंदुलकर और घई परिवार ने सगाई के बारे में कोई बयान नहीं दिया है।
बता दें कि सानिया पब्लिक फिगर नहीं रही हैं। वह सोशल मीडिया पर भी कम ही एक्टिव रहती हैं। भारत सरकार के आधिकारिक रिकॉर्ड (कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय) के अनुसार, सानिया चंडोक मुंबई स्थित मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी में एक नामित भागीदार और निदेशक हैं।
सीमित है क्रिकेट करियर
गौरतलब हो कि आईपीएल 2025 में अर्जुन तेंदुलकर का प्रदर्शन बेहद सीमित रहा। पूरे टूर्नामेंट में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। मुंबई इंडियंस ने मेगा ऑक्शन में उन्हें 30 लाख रुपये की बेस प्राइस पर रिटेन किया था। वह पूरे सीजन बेंच पर बैठ ही दिखाई दिए।
गोवा की तरफ से खेलते हैं घरेलू क्रिकेट
हालांकि, अर्जुन तेंदुलकर ने अब तक 17 फर्स्ट क्लास, 18 लिस्ट-ए और 24 टी20 मुकाबले खेले हैं। फर्स्ट क्लास मैचों में अर्जुन ने 33.51 की औसत से 37 विकेट झटके हैं, जबकि 23.13 के एवरेज से 532 रन बनाए। वहीं, लिस्ट-ए क्रिकेट में अर्जुन के नाम पर 25 विकेट (31.2 की औसत) और 102 रन (17 की औसत) दर्ज हैं। वह मुंबई छोड़कर गोवा के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं।