श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल के खिलाडिय़ों ने एथलेटिक्स में कुल नौ पदक किए प्राप्त…

श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल के खिलाडिय़ों ने हंडिया स्थित देवराजी प्रेमचंद्र पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रेमचंद्र पांडेय चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। खिलाडिय़ों ने एथलेटिक्स में कुल नौ पदक (दो स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य) प्राप्त किए। इसी प्रकार कबड्डी और वालीबॉल में भी स्वर्ण पदक जीता।
विजेता खिलाडियों का प्रधानाचार्य ने किया स्वागत
प्रतियोगिता में हर्षित सिंह, हेमंत मिश्रा, उत्कर्ष यादव, उज्जवल शुक्ला, अंश यादव, तुषार ओझा, अजय यादव, शशांक यादव, अनीशा कुमारी, हर्षिता मिश्रा, प्राप्ति द्विवेदी, अंशिका गुप्ता, दीपाली, वर्षा, आराध्या, एकता, श्रुति, वृत्ति, शिवेंद्र, ऋषभ, आदित्यवर्धन, वैभव, शिवम अजेंद्र, सूरज, अमन पाल, शिखर, हर्षवर्धन, शिवांग व विवेक ने हिस्सा लिया। प्रधानाचार्या रविंदर बिरदी ने खिलाडिय़ों को गोल्ड मेडल पहनाया। कहा कि विद्यालय के स्पोटर्स कोच शशि प्रकाश शुक्ला, सौरभ मिश्रा व सबा हसन के निर्देशन में खिलाडिय़ों ने कड़ी मेहनत की, जिसका परिणाम उत्साहवर्धक रहा। उम्मीद करते हैं हमारे विद़यालय के खिलाडी आगे भी अन्य प्रतियोगिताओं में ऐसे ही विद़यालय का नाम रोशन करते रहें।
एचबी लखटकिया चैंपियनशिप 30 से
अमिताभ बच्चन स्पोर्ट कांप्लेक्स में 30 नवंबर से राज्य स्तरीय एचबी लखटकिया स्मारक वेटरन टेबल टेनिस प्रतियोगिता कराई जाएगी। आयोजक सचिव संजय मुंशी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राज्य भर से करीब डेढ़ सौ प्रतिभागी शामिल होंगे। इसमें 40, 50, 60, 70, और 80 साल की उम्र वालों की महिला और पुरुष कटेगरी में प्रतिस्पर्धा होगी। प्रतियोगिता सुबह दस बजे शुरू होगी और शाम पांच बजे समापन पर पुरस्कार वितरण होगा।





