शारदीय नवरात्र में इन राशियों पर बरसेगी मां दुर्गा की कृपा

वृषभ और तुला राशि के जातकों के स्वामी सुखों के कारक शुक्र देव (Shukra Gochar 2025) हैं। मीन राशि में शुक्र देव उच्च के होते हैं। इस राशि के जातकों पर शुक्र देव की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से मीन राशि के जातकों को जीवन में सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी।

हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक शारदीय नवरात्र मनाया जाता है। यह पर्व जगत की देवी मां दुर्गा और उनके नौ रूपों को समर्पित होता है। इस दौरान आदिशक्ति मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा और भक्ति की जाती है। इस साल 22 सितंबर से लेकर 01 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्र है।

ज्योतिषियों की मानें तो शारदीय नवरात्र के दौरान कई राशि के जातकों पर देवी मां देव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

शुक्र राशि परिवर्तन

सुखों के कारक शुक्र देव 15 सितंबर को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन शुक्र देव देर रात 12 बजकर 17 मिनट पर कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में शुक्र देव 25 दिनों तक रहेंगे। इसके बाद शुक्र देव सिंह राशि से निकलकर कन्या में गोचर करेंगे। इससे पहले शुक्र देव कई बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे।

मेष राशि

शारदीय नवरात्र के दौरान मेष राशि के जातकों पर जगत जननी मां दुर्गा की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से धन की परेशानी दूर होगी। अगर आपने कर्ज लिया है, तो कोई न कोई समाधान आपको अवश्य मिलेगा। हालांकि, समाधान दीर्घकालीन होगा। आप अपनी प्रतिभा से धन कमाने में सफल होंगे। अचानक से धन लाभ हो सकता है। दान-पुण्य में आपकी रूचि बढ़ेगी।

देवी मां दुर्गा की पूजा और भक्ति का अवसर मिलेगा। कोर्ट मामलों में आपको जीत मिल सकती है। पुत्र प्राप्ति के इच्छुक विवाहित जातकों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। कारोबार में व्यस्त रहेंगे। लजीज व्यंजन खाने का अवसर मिलेगा। कुल मिलाकर कहें तो शुक्र देव के राशि परिवर्तन से शारदीय नवरात्र के दौरान आपको भाग्योदय हो सकता है।

तुला राशि

शारदीय नवरात्र के दौरान आपको विभिन्न प्रकार के शुभ कामों में सफलता मिलेगी। आपकी रूचि विभिन्न विषयों में बढ़ सकती है। घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आप उत्तम गुणों से संपन्न होंगे। सत्य राह पर चलकर आप जीवन में आगे बढ़ेंगे।

आपके आचरण में बदलाव देखने को मिल सकता है। यह बदलाव सकारात्मक होगा। नवीन गाड़ी खरीदने की सोच सकते हैं। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। साथ ही नियमित रूप से धन कमाने में सफल होंगे। ज्वेलरी से जुड़े लोगों को कारोबार में लाभ मिलेगा। इसके साथ ही कई अन्य माध्यमों से आपके जीवन में सामान्य या व्यापक बदलाव देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button