शादी के लिए इटली रवाना हुए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, शामिल होंगे ये खास मेहमान

बॉलीवुड के चहेते कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14 और 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी की तैयारियों के बीच दोनों अपने-अपने परिवार के साथ इटली रवाना हो चुके हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बीती रात अपने परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए हैं।
दोनों सफेद रंग की पोशाक में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। रणवीर जहां खुद गाड़ी ड्राइव करके यहां तक पहुंचे वहीं दीपिका पादुकोण ने भी रणवीर का पूरा साथ दिया। दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश दिखाई दे रहे थे। दोनों को देखकर यही लग रहा था कि अभी से दोनों ने प्लान करके कपड़े पहनना शुरु कर दिया है।
हमेशा की तरह रणवीर सिंह ने मीडिया फोटोग्राफरों का पोज देकर साथ दिया तो वहीं दीपिका ने भी हाथ हिला कर सभी का अभिवादन किया। इस मौके पर मीडिया और फैन्स का हुजूम एयरपोर्ट पर मौजूद था। बता दें14 नवंबर को दीपिका और रणवीर साउथ इंडियन रीति-रिवाज से शादी करेंगे। इसके बाद 15 नवंबर को सिंधी रीति-रिवाज से होगी। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि दीपिका साउथ इंडियन हैं और रणवीर सिंधी फैमिली से हैं ।
बता दें कि दोनों अपने वेडिंग डे पर सब्यसाची के ही डिजाइनर वियर पहनने वाले हैं, चूंकि एयरपोर्ट पर उनके हाथों में साब्साची के लेवल के कपड़ों के पैकेट्स भी नज़र आए। रणवीर और दीपिका की शादी की तैयारियां काफी समय से चल रही हैं। दोनों शादी के बंधन में बंधने के लिए बेसब्र हैं।
हाल ही में दीपिका के बेंगलुरु स्थित घर में नंदी पूजा हुई। इसके बाद रणवीर सिंह के घर पर हल्दी की रस्म रखी गई। दीपवीर इटली के लेक कोमो से शादी करेंगे। यहीं से हाल ही में मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई हुई थी। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो शादी में सभी मेहमान एक ही रंग के परिधानों में नजर आएंगे।
https://www.instagram.com/p/Bp-YHC9nNTd/?utm_source=ig_embed