शादी के बाद मांग में सिंदूर, हाथ में चूड़ा और छोटे शॉर्ट्स में कुछ ऐसे नजर आईं भारती

हाल ही में टीवी कॉमेडियन भारती सिंह ने हर्ष लिंबाचिया से गोवा में शादी की थी। शादी के दिन ही रिसेप्शन पार्टी भी हुई। अब हर्ष और भारती गोवा में ही हनीमून मना रहे हैं। भारती ने अपने हनीमून की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
बता दें कि 3 दिसंबर को हर्ष और भारती की शादी हुई थी। शादी का फंक्शन 6 दिन तक चला था। हर फंक्शन में भारती ने अलग-अलग ड्रेस पहनी थी। इनमें डिजाइनर लहंगे और गाउन शामिल थे। भारती की शादी में टीवी जगत की नामी हस्तियां पहुंची थीं।






