शादी के बाद आखिर क्यों दिव्यांका ने किया अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड को मैसेज

21_08_2016-divyankasharadनई दिल्ली। दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में अपने को स्टार विवेक दहिया से शादी की है। पूरे गाजे बाजे से साथ धूम धाम से हुई इस शादी की जमकर चर्चा हुई, लेकिन आज हम दीव्यांका की शादी पर चर्चा नहीं बल्कि उनके एकेस ब्वॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा की चर्चा करने जा रहे हैं जिन्हें शादी के बाद दिव्यांका ने मैसे किया है।

घबराइये नहीं ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि दिव्यांका का पुराना प्यार जाग गया है, बल्कि बात कुछ यूं है कि दिव्यांका के सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ लोग उनकी तस्वीरें पोस्ट करने के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे। इन पोस्ट में दिव्यांका और उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप की बातें की जा रही थीं। बस इसी सिलसिले में दिव्यांका ने शरद को मैसेज किया कि वो पब्लिक नोट पर अपने फैंस को कहें कि वो उनकी इमेज को नुकसान न पहुंचाएं।

दिव्यांका के इस मैसेज के बाद शरद ने अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, ‘मैं यहां पर आपसे विनती करता हूं कि सभी महिलाओं की इज्जत करिए और हमारी प्राइवेसी की भी, हम दोनों ही अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं। मैं उन्हें एक अच्छी शादीशुदा जिंदगी के लिए शुभकामनाएं देता हूं। साथ ही, मैं यह भी जानता हूं कि मेरे सच्चे फैंस उनकी इमेज को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।’

बता दें कि दिव्यांका और शरद ने अपने 8 साल पुराने रिश्ते को 2015 में खत्म कर दिया। दोनों ने आपसी सहमती से आगे बढ़ने का फैसला लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button