शाओमी-कोमियो जैसे नए ब्रांड सैमसंग जैसे महारथी को दे रहे कड़ी टक्कर


शाओमी और सैमसंग दोनों ही पिछले तिमाही में 24% बाजार को नियंत्रित किये हुए थे। सैमसंग जैसे बड़े ब्रांड को टक्कर देकर शाओमी ने साबित कर दिया कि नए स्मार्टफोन भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं बशर्ते उनमें अच्छे फीचर और उनका वाजिब दाम हो ।
इंडिया में स्मार्टफोन बाजार पूरा युथ और मिड सेगमेंट पर निर्भर है, क्योंकि सबसे ज्यादा यूजर इसी सेगमेंट में है। मिड सेगमेंट यानि 6000 से 12000 तक के स्मार्टफोन जो आसानी से उपलब्ध हो और खरीदे जा सकते हों । शाओमी की ही तरह अगर हम मिड सेगमेंट की बात करें तो हाल ही में लांच किया गया कोमिओ स्मार्टफोन भी काफी तेजी से बिक रहा है।
ये भी पढ़ें: 13 साल छोटे सिंगर के साथ लिव-इन रही ये एक्ट्रेस, कर चुकी सुसाइड की कोशिश
इसकी वजह शायद इनकी स्मार्ट मार्केटिंग , नए आकर्षक फीचर्स जैसे – इन्ट्रूडर सेल्फी औरअच्छी बैटरी लाइफ भी है। लगता है अपनी नपी तुली और सटीक रणनीति के चलते कोमिओ मोबाइल बहुत जल्द मिड सेगमेंट मार्किट का एक प्रबल दावेदार बनेगा। एक सोची हुई नीति के अंतर्गत कोमियो ने नव युवकों को खास तौर पर टारगेट करा है। इसके साथ ही इसने भारत में विस्तृत ऑफलाइन डिस्ट्रीब्यूशन चैनल पर भी बहुत ज़ोर डाला है।
यह अवार्ड बेस्ट मार्केटिंग कैम्पेन – “डोंट लिसेन कर डाल” जो इसकी पंच लाइन है उसके लिए मिला है। हाल ही में आयोजित डिवाइस वर्ल्ड लीडरशिप आवर्ड 2017 में भी कोमियो को इमर्जिंग स्मार्टफोन कंपनी ऑफ़ दी ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया है ।
शीर्ष स्थान के लिए लड़ाई आगेऔर भी रोमांचक होने के आसार हैं।स्मार्टफोन बाजार में हो रही इस घमासान में अब अन्य नए पुराने प्रतिद्वंद्वी भी ज़रूर शामिल होंगे।भविष्य में अच्छी आफ्टर सेल सर्विस भी निर्धारित करेगी कि शाओमी शिखर पर रहता है या नहीं।





