शरीर पर है लव बाईट के निशान, तो अपनाएं ये टिप्स

पार्टनर के साथ समय बिताते हैं और कभी कभी आप रोमांस के चक्कर में ये भूल जाते हैं कि आपके पार्टनर ने आपको लव बाईट दी है. यह निशान स्किन पर उभरने लगता हैं और आपके लिए शर्मिंदगी की वजह बन सकता हैं. इसे छुपाने के आप कई तरीके तो आज़माते होंगे लेकिन आपको सटीक तरीका नहीं मिलता होगा. आज हम आपके लिए कुछ ब्यूटी टिप्स लेकर आए हैं,जिनकी मदद से आप लव बाइट के निशान से मिनटों में छुटकारा पाएँगे.शरीर पर है लव बाईट के निशान, तो अपनाएं ये टिप्स

* टूथपेस्ट और अल्कोहल
लव बाइट के निशानों को मिनटों में दूर करने के लिए हल्का-सा टूथपेस्ट लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद इसे ठंडे पानी से धोकर कॉटन पर अल्कोहल लगाकर इसे साफ करें. निशान तुरंत गायब हो जाएंगे.

* ठंडी चम्मच
इन निशानों से छुटकारा पाने के लिए 1 ठंडे चम्मच को उल्टा करके लव बाइट पर रगड़ें. कम से कम 15-20 मिनट तक ऐसा करने से निशान गायब हो जाएंगे.

* केले के छिलके
इनसे छुटकारा पाने के लिए केले के छिलके से उस जगह पर 15-20 मिनट मसाज करें. इसके बाद ठंडे पानी से उस जगह को धो लें. इससे निशान गायब हो जाएंगे.

* अनानास का रस
अनानास का रस लव बाइट के निशान को दूर करने के साथ ठंडक और आराम भी देता है. इसके लिए आप अनानास के टुकड़ों को उस जगह पर लगाकर कुछ देर बाद ठंडे पानी से धो लें. इससे आपको आराम मिल जाएगा.

Back to top button