शरीर के किसी भी दर्द से पाए छुटकारा, अपनाये ये टिप्स

हम आपको बता दें शरीर में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं। बहुत बार दर्द के पीछे का कारण मांसपेशियाओं में सामान्य खिंचाव होता है। बहुत सारे खाद्य पदार्थों में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं जिनका इस्तेमाल आप दर्द को कम करने के लिए कर सकते हैं।

ऐसे मिलेगा दर्द में फायदा 

आपको बता दें पपीते में पपेन नामक एंजाइम होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण भी पाए जाते हैं इसलिए सूजन को कम करने के लिए पपीते का सेवन फायदेमंद होता है। पपीता खाने से दर्द में निजात मिलती है। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं जो कि सूजन और दर्द को कम करने के लिए काफी मददगार होते हैं। अदरक की चाय और अदरक का तेल सूजन को कम करने में काफी फायदेमंद होता है।

और भी है कई उपाय 

इसी के साथ ओट्स कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर को कम करते हैं। ये ना सिर्फ वजन कम करने में मदद करते हैं बल्कि सूजन और दर्द को भी कम करने में मदद करते हैं। यहीं कारण है कि ओट्स खाने से शरीर का दर्द कम होता है। हल्दी में कुरकुमिन पाया जाता है जिसमें एंटी इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं। इसका सेवन दर्द से आराम देता है। हल्दी सूजन को कम करती है और गठिया, माइग्रेन, सर्जरी यहां तक की एक्सरसाइज के बाद शरीर में होने वाले दर्द को कम करने में भी फायदेमंद होती है।

Back to top button