शराब पीने में पुरुषों से कम नही महिलाएं : रिपोर्ट

सिडनी। अक्सर यह माना जाता है कि महिलाएं शराब पीना पसंद नहीं करती है, लेकिन आप यह जानकर चौंक जाएंगे कि महिलाएं भी पुरुषों के बराबर ही शराब का सेवन करती है। यह खुलासा हाल ही में बीएमजे ओपन मेडिकल जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट में हुआ है।शराब पीने में पुरुषों से कम नही महिलाएं : रिपोर्ट

महिलाएं भी पुरुषों के बराबर पीती है शराब

 रिपोर्ट के मुताबिक महिलाओं को शराब पीने का बाद स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां पुरुषों की तुलना में ज्यादा होती है, क्योंकि पुरुषों में शराब का पचाने की क्षमता महिलाओं की तुलना में ज्यादा होती है।

रिपोर्ट के मुताबिक इस स्टडी में 1891 से 2001 के बीच जन्मे 40 लाख लोगों को शामिल किया गया था। नई पीढ़ी की महिलाएं शराब पीने के मामले में पुरुषों को टक्कर दे रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 20वीं सदी में महिलाओं की तुलना में शराब पीने वाले पुरुषों की संख्या दोगुना थी।

वहीं इससे संबंधित बीमारियां भी महिलाओं की तुलना में पुरुषों में तीन गुना ज्यादा थी। लेकिन वर्ष 1980 के बाद स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अब खतरनाक स्तर पर शराब का सेवन करने वाले पुरुषों की संख्या महिलाओं से सिर्फ 1.3 गुना ज्यादा है।

इस शोध में शामिल प्रतिभागियों के चयन के लिए शोधकर्ताओं ने कुछ खास मानदंडों का पालन किया था। इसके अलावा इस रिसर्च में 1980 से 2014 के बीच हुई करीब 68 स्टडीज को भी शामिल किया गया।

शोधकर्ताओं के मुताबिक, नई सदी में महिलाओं की बदलती भूमिका के कारण यह बदलाव एक बड़ा कारण हो सकता है। यह स्टडी नॉर्थ अमेरिका और यूरोप पर केंद्रित है, इसलिए यह पश्चिम के बदलते ट्रेंड को ही दिखाता है। शोधकर्ता इस अध्ययन के जरिए यह बताना चाहते हैं कि अब शराब और शराब से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं को केवल पुरुषों के दायरे में सीमित नहीं रखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button