शराब के नशे में धुत्त पति ने अपनी ही पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर…

तेलंगाना के हैदराबाद जिले में एक व्यक्ति ने नशे की हालत में अपनी तीन महीने की गर्भवती पत्नी को मार डाला। दोनों के बीच मामूली झगड़ा हुआ था। घटना के कुछ देर बाद जब उसे अहसास हुआ तो आरोपी थाने में जाकर उसने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और अब जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।शराब के नशे में धुत्त पति ने अपनी ही पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर...

यह घटना हैदराबाद के आसिफनगर की बताई जा रही है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि के शालिनी (24) का पति विजय कुमार पेंटर है। एनबीटी की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार तड़के विजय आसिफ नगर थाने पहुंचा उसने पुलिस को कहा कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। पहले पुलिस को विश्वास नहीं हुआ, क्योंकि वो नशे में था। हालांकि पुलिस उसे साथ लेकर जब उसके घर पहुंची तो उसकी पत्नी बेहोश पड़ी हुई थी। पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने शालिनी को मृत घोषित कर दिया।

विजय ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 2013 में शालिनी से हुआ था। वो शालिनी के साथ रवींद्रनगर में रह रहा था। उसे शराब पीने की आदत है, इसलिए दोनों के बीच आए-दिन विवाद होता था। उसने कई दफा अपनी पत्नी को शराब के नशे में पीटा भी था। शनिवार देर रात जब वो शराब पीकर घर लौटा तो उसका तीन महीने की गर्भवती पत्नी के साथ फिर से विवाद हुआ। गुस्से में उसने भारी चीज से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे शालिनी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई, इसके बाद ही उसकी जान निकल गई और विजय खुद पुलिस थाने जा पहुंचा।

Back to top button