शनिवार के दिन भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वर्ना शनिदेव हो जायेंगे नाराज

शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है यानि की अच्छे कर्म करने वालों को अच्छा फल और बुरे कर्म करने वालों को बुरा फल देते हैं। शनिवार का दिन भगवान शनि को माना जाता है। अगर किसी की कुंडली में शनिदोष है तो उस व्यक्ति को शनिवार के दिन भूलकर भी ऐसी चीजों को नहीं खाना चाहिए। इसलिए शनिदेव को खुश रखना चाहते हैं तो शनिवार के दिन इन चीजों को खाने से बचें।

शनिवार के दिन भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वर्ना शनिदेव हो जायेंगे नाराजअगर आप शनिवार के दिन दूध या दही का सेवन करना चाहते तो सादा कभी भी नहीं करना चाहिए। इसमें हल्दी या गुड़ मिलाकर पीना चाहिए।
 

आम का अचार खाने से बचें। दरअसल कच्चा आम खट्टा और कसैला होता है और शनि कसैली चीजों के विरोधी हैं।

शनिवार के दिन लाल मिर्च का प्रयोग नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं।
 

शन‌िवार के ‌द‌िन चना, उड़द और मूंग की दाल खा सकते हैं लेक‌िन संभव हो तो मसूर दाल खाने से बचें। यह मंगल से प्रभाव‌ित होता है जो शन‌ि की क्रूर नजर को बढ़ाने का काम करता है।
शन‌िवार के द‌िन मद‌िरा पीने से कुंडली में शुभ शन‌ि होने पर भी शन‌ि का शुभ फल नहीं म‌िल पाता है। दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।
Back to top button