शख्स ने शेरनी के शिकार से निकाला मांस, बनाया बारबेक्यू, फिर जो हुआ कर देगा हैरान

वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि सिर्गा ने एक बड़े ओरिक्स का शिकार किया हुआ है और वो उसे खा रही है। तभी वैलेंटिन धीरे-धीरे उसके पास पहुंचते हैं और बहुत आराम से उसके शिकार से एक छोटा सा टुकड़ा काट लेते हैं।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इस वीडियो में एक आदमी एक शेरनी के शिकार से मांस निकालकर उसे खुद पकाता हुआ नजर आता है। सुनने में अजीब लगता है, लेकिन ये बिलकुल सच है। वीडियो में शेरनी का नाम सिर्गा बताया गया है और जो आदमी उसके पास दिख रहा है, वो है वैलेंटिन ग्र्यूनर, जो सिर्गा की देखभाल करते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि सिर्गा ने एक बड़े ओरिक्स का शिकार किया हुआ है और वो उसे खा रही है। तभी वैलेंटिन धीरे-धीरे उसके पास पहुंचते हैं और बहुत आराम से उसके शिकार से एक छोटा सा टुकड़ा काट लेते हैं। अब ये देखकर कोई भी सोच सकता है कि शेरनी गुस्सा हो जाएगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता। सिर्गा बिल्कुल शांत रहती है क्योंकि उसे अपने इंसान दोस्त पर पूरा भरोसा है।

शख्स ने शिकार के साथ किया ऐसा काम

इसके बाद ग्र्यूनर उस मांस को पास की झाड़ी पर टांगते हैं और आग जलाकर उसे पकाना शुरू कर देते हैं। वीडियो में वो बताते हैं कि वो आमतौर पर सिर्गा के पास आग नहीं जलाते, लेकिन ठंडी रातों में कभी-कभी उसके शिकार से थोड़ा मांस लेकर अपने और टीम के लिए बारबेक्यू बना लेते हैं। उनका कहना है कि इस मौसम में मांस कई दिनों तक ताजा रहता है, इसलिए उन्हें ज्यादा दिक्कत नहीं होती।

शेरनी ने खाने से किया इनकार

जब मांस पक जाता है तो वो मजाक में सिर्गा को भी ऑफर करते हैं, लेकिन शेरनी उसे खाने से साफ मना कर देती है। उसे तो बस कच्चा मांस ही पसंद है। इस पर ग्र्यूनर हंसते हुए कहते हैं कि “वो पकी चीजों में दिलचस्पी नहीं रखती, वो असली शिकारी है।” वैलेंटिन ग्र्यूनर ने बताया कि सिर्गा को कभी इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि वो उसके शिकार को छूते हैं क्योंकि उनके बीच वर्षों का भरोसा है। उन्होंने चेतावनी भी दी कि कोई भी आम व्यक्ति ऐसा करने की कोशिश न करे क्योंकि जंगली जानवरों के इतने पास जाना बहुत खतरनाक हो सकता है, चाहे रिश्ता कितना ही अच्छा क्यों न हो।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस

इस वीडियो को अब तक 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लोग इस अनोखी दोस्ती की तारीफ करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने लिखा, “इन दोनों के बीच का भरोसा कमाल का है, ऐसा रिश्ता तो फिल्मों में भी नहीं दिखता।” दूसरे यूजर ने कहा, “किसी शेर के शिकार से मांस खाना। ये तो सच में हिम्मत की हद है।” वहीं तीसरे ने लिखा, “एक जंगली शेरनी और उसके इंसान ‘डैड’ के बीच इतना प्यार देखकर लगता है कि जानवर और इंसान की सीमाएं सच में मिट सकती हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button