शख्स ने चुरा ली फ्लाइट में रखी लाइफ जैकेट, चोरी के बाद भी सीना जोरी कर रहा था आदमी

इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोग नाराज हो गए। कई लोगों ने इस हरकत की आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, “भाई, ये ट्रेन नहीं है, फ्लाइट में ऐसे नहीं चलता।” दूसरे ने मजाक करते हुए कहा, “इसको शायद लगा ये रेनकोट है, फ्री में ले जाने लायक।”

फ्लाइट में सफर करते वक्त यह उम्मीद की जाती है कि सभी यात्री समझदारी से व्यवहार करेंगे और नियमों का पालन करेंगे। लेकिन हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। एक आदमी को फ्लाइट में लाइफ जैकेट चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। ये पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और अब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ये वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @travel.instaagram पर पोस्ट किया गया है। अब तक इसे 69 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 1 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक यात्री, दूसरे शख्स से कहता है, “भैया, ये सही नहीं है, जरा बैग खोलिए।” जब वो व्यक्ति बैग खोलता है, तो उसमें से एक लाइफ जैकेट निकलती है। ये देखकर पूछने वाला व्यक्ति कहता है, “ये किसी की जान बचाने के काम आती है और आप इसे चोरी करके ले जा रहे हो, ये गलत बात है।” जवाब में वो शख्स बेफिक्री से कहता है, “रखो न यार।” इस पर उसे डांटते हुए कहा जाता है, “इसलिए बैग से निकाला, क्योंकि ये हरकत गलत है।”

वीडियो पर लोगों का फूटा गुस्सा
इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोग नाराज हो गए। कई लोगों ने इस हरकत की आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, “भाई, ये ट्रेन नहीं है, फ्लाइट में ऐसे नहीं चलता।” दूसरे ने मजाक करते हुए कहा, “इसको शायद लगा ये रेनकोट है, फ्री में ले जाने लायक।” एक और ने कहा, “ये तो साफ-साफ सिविक सेंस की बेइज्जती है।”

कानून के खिलाफ है सामान ले जाना
यह जानना जरूरी है कि फ्लाइट से लाइफ जैकेट जैसी सुरक्षा चीजें चुराना सिर्फ गलत नहीं बल्कि कानून के खिलाफ भी है। DGCA और एयरलाइंस के नियमों के मुताबिक, ये सुरक्षा का उल्लंघन है और इसके लिए 50 हजार रुपये तक का जुर्माना या जेल की सजा भी हो सकती है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट का है, लेकिन अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि ये घटना किस रूट या किस दिन की है।

क्या कहते हैं लोग?
सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि इस घटना से साफ है कि सफर चाहे ट्रेन का हो या फ्लाइट का हर यात्री को जिम्मेदारी से पेश आना चाहिए। फ्लाइट में मौजूद सुरक्षा उपकरण किसी की जान बचाने के लिए होते हैं, उन्हें हल्के में लेना या चोरी करना न सिर्फ गैरजिम्मेदाराना है, बल्कि खतरनाक भी हो सकता है। ऐसे मामलों से हम सबको सबक लेना चाहिए कि सफर करते वक्त नियमों का पालन और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखना कितना जरूरी है।

Back to top button