वोडाफ़ोन USERS के लिए आया ये नया जबरदस्त प्लान

जबसे मार्किट में रिलाइंस जियो ने अपने कदम जमाये है तभी से सभी मोबाइल कम्पनियो ने अपने यूज़र्स को लुभाने के लिए बहुत सारे नए ऑफर्स को मार्किट में लांच कर दिया है, बीते गुरुवार को अपने प्रीपेड कस्टमर्स के लिए 69 रुपये के सुपरविक ऑफर को मार्किट में लॉन्च करने के बाद वोडाफोन इंडिया ने फिर से एक नए ऑफर का एलान कर दिया है.वोडाफ़ोन USERS के लिए आया ये नया जबरदस्त प्लान

दिल्ली-एनसीआर में वोडाफोन प्रीपेड नंबर खरीदने वाले नए यूज़र्स के लिए सबसे पहला रीचार्ज सिर्फ 496 रुपये का है. इस पैक की वेरिडिटी 84 दिनों की है. इस ऑफर में जो भी यूज़र पहली  बार रीचार्ज करवाएगा उसे मुफ्त लोकल और एसटीडी कॉल और 1 जीबी डेटा डेली मिलेगा. इसके साथ ही फ्री रोमिंग (आउटगोइंग और इनकमिंग) का ऑफर भी है. 

अगर वोडाफ़ोन के दूसरे ऑफर की बात करे तो 177 रुपये वाले पैक की वेरिडिटी 28 दिन के लिए सिमित है. इस ऑफर में यूज़र्स को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल की सुविधा दी जाएगी. इसके साथ ही यूज़र्स को 1 जीबी डेटा भी फ्री मिलेगा. जो भी वोडाफ़ोन यूज़र्स सुपरनेट पर स्विच करने की चाहत रखते है उनको 177 रुपये और 496 रुपये के साथ पहली बार रीचार्ज कराने पर आकर्षक ऑफर मिलेंगे.”

Back to top button