वो सब जो आप पेरू के बारे में जानना चाहते है

पेरू एक पौराणिक भूमि है जो दक्षिण अमेरिका में स्थित है। दक्षिण अमेरिका महाद्वीप क्षेत्रफल की दृष्टि  से विश्व का चौथा सबसे बड़ा और जनसँख्या की दृष्टि से पांचवा सबसे बड़ा महाद्वीप है।इस महाद्वीप पर सबसे पहले कोलम्बस आया था । पेरू दक्षिण अमेरिका के प्रमुख देशों में से एक खुबसूरत देश है। पेरू ने अपने पौराणिक अनुभव को अबतक संजोये रखा है।

holidays,travel,everything about peru,peru,peru climate,places to be visited in peru,food of peru,where is peru,south america

पेरू का प्राचीन इतिहास
दक्षिण अमेरिका के गौरवशाली इतिहास में पेरू की अहम भूमिका रही है। 1500  ई.सा.पूर्व पेरू की कुछ सभ्यताएं अस्तित्व में आई,केविन और सेचिन उन सभ्यताओं में प्रमुख थीं । ये  सभ्यताएं  पत्थर पर  लिखने की कला को अस्तित्व में लाई। इनके बाद नाज़्का लोग अस्तित्व में आये जिन्होंने नाज़्का लाइन्स लिखी ,ये लाइनें चित्रकारी से सम्बंधित थी ।
वर्तमान का इतिहास
अगली कुछ शताब्दियों तक पेरू एक स्पेनिश कॉलोनी बना रहा। जब अमेरिका स्वतंत्रता के युद्धों से प्रभावित था तब पेरू ने  मजबूती से अपनी जगह बनाये रखी थी। 1821 में स्वतंत्रता पाने वाला यह अंतिम देश था ।
पर्यटनशील स्थल
पेरू एक बड़ा देश है जिसमे घूमने की कई खूबसूरत जगह है। यहाँ ऊंचे पहाड़, रेतीले समुद्री किनारे और घने जंगल बहुतायत में पाए जाते हैं। पेरू तट खाड़ियों और पहाड़ियों से घिरा हुआ है।

holidays,travel,everything about peru,peru,peru climate,places to be visited in peru,food of peru,where is peru,south america

पेरू का पर्यावरण
पेरू में विभिन्न प्रकार की वानस्पतिक  प्रजातियां पाई जाती हैं ,इनमे से कुछ तो ऐसी है जो विश्व में और कही नहीं हैं। इनमे से कुछ प्रजातियां कार्बन डाई ऑक्साइड को सबसे ज्यादा सोखती है। पेरू में कुछ संगठनो ने पर्यावरण को बनाये रखने के लिए उचित कदम उठाये है पर पेरू की सरकार ने अभी तक अपनी और से कोई ख़ास कदम नही उठाया है।
पेरू का मौसम
पेरू का मौसम अपनी लैंडस्केप के कारण बदलता रहता है और यहाँ जनवरी से मार्च के बीच अधिकतर बारिश का मौसम रहता है। यहां किनारों पर लगभग धुंध छाई रहती है।
पेरू के प्रसिद्ध व्यंजन
पेरू अपने खाने के लिए प्रसिद्ध है,मक्का,आलू,और चावल को स्पेनिश ,बास्क  और एशियाई भोजन के साथ मिलाकर खाया जाता है।तटीय किनारों पर लोग मछली बड़े  चाव से खाते है,ये डिश आलू,दूध,और चिल्ली पेपर के साथ मिलाकर खाई जाती है।

Back to top button