वीडियो: विराट कोहली हुए इमोशनल, तो अनुष्का शर्मा ने ऐसे किया ‘Kiss’

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की एक वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर छाई हुई है जिसमें अनुष्का अपने पति विराट के हाथ को चूमते नजर आ रही हैं। वीडियो में अनुष्का और विराट फिरोज शाह कोटला स्टेडियम के नाम परिवर्तित करने से संबंधित एक समारोह में बैठे नजर आ रहे हैं। दरअसल, अब इस जगह का नाम बदलकर अरुण जेटली स्टेडियम कर दिया गया है और इसके साथ ही विराट कोहली के नाम पर पवेलियन का नामकरण किया गया है।

भारतीय कप्तान कोहली यहां अपनी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ पहुंचे थे। टीम इंडिया के कई खिलाड़ी भी यहां मौजूद थे। इस इस इवेंट में कुछ ऐसा हुआ कि जिसने कोहली को भावुक कर दिया। कोहली को भावुक होता देख अनुष्का ने उनका हाथ थामा और साहस दिया। इसी दौरान उन्होंने पति के हाथ को किस भी किया और उनको यह बताया कि वह उनके हर सुख दुख में शामिल हैं। 

https://www.instagram.com/p/B2VfsTzHLCF/?utm_source=ig_embed

Back to top button