जैन मुनि पर कमेंट करना पड़ा विशाल को भारी अब राजनीति छोड़ने का किया ऐलान

नई दिल्ली। बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी ने राजनीति से संयास लेने का फैसला कर लिया है। कल रात में उन्होंने खुद इस बात का ऐलान ट्विटर पर किया। विशाल आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक रहे हैं। उन्होंने ये फैसला जैन मुनि तरुण सागर को लेकर विवादित ट्वीट करने के बाद लिया है।

जैन मुनि पर कमेंट करना पड़ा विशाल को भारी अब राजनीति छोड़ने का किया ऐलान

विशाल ददलानी ने किया राजनीति छोड़ने का ऐलान

जैन मुनि तरुण सागर वाले मामले को लेकर विशाल ने पहले सबसे माफी मांगी और फिर राजनीति छोड़ने का ऐलान कर दिया है।  उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि जैन मुनि वाले मामले में उनकी पार्टी ने उनका साथ नहीं दिया और सभी ने अपना पल्ला झाड़ लिया। ददलानी आम आदमी पार्टी से सक्रिय तौर पर जुड़े थे। पिछले साल दिल्ली चुनाव के वक्त प्रचार में खून पसीना भी बहाया था। अरविंद केजरीवाल के साथ प्रचार में उनके रथ पर घूमा करते थे।  ‘पांच साल केजरीवाल’ वाला गाना इन्होंने ही गाया था। लेकिन अफसोस सोशल मीडिया की वजह से विशाल का राजनीति से जुड़े रहने का सपना पूरा न हो सका।

इस वजह से हुआ विवाद

तरुण सागर को हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने न्‍योता दिया था। उनके इस न्‍योते को स्‍वीकार कर सागर ने 26 अगस्‍त को हरियाणा विधानसभा को संबोधित किया था। जिसमें उन्होंने राजनीतिज्ञों को अपने आचरण में सुधार की नसीहत दी। तरुण सागर जी महाराज बिना कपड़ों के रहते हैं। इसी बात को लेकर ददलानी ने ट्विटर पर टिप्पणी कर दी। ददलानी के खिलाफ लोगों ने ट्विटर पर मोर्चा खोल दिया। बाद में सोशल मीडिया पर ददलानी लगातार लोगों से माफी मांगते रहे।

विवाद के कंट्रोल से बाहर होते देख इसमें दिल्ली के मंत्री सतेंद्र जैन कूदे। माफी मांगते हुए उन्होंने रात को 10 बजकर नौ मिनट पर लिखा, ‘मेरे साथी विशाल ददलानी की वजह से जैन समुदाय के लोगों को दुख पहुंचा है उसके लिए माफी मांगता हूं। जैन मुनि तरुण सागर जी महाराज से भी मांफी।’सतेंद्र सिंह के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी विशाल की तरफ से माफी मांगी।

Back to top button