कुवैत: विमान टो करने के दौरान भारतीय टेक्नीशियन की मौत

कुवैत एयरवेज के बेस हवाई अड्डे पर विमान टो करने के दौरान हुए अजीबो-गरीब हादसे में एक भारतीय एविएशन टेक्नीशियन की मौत हो गई.

मीडिया में मंगलवार को आयी खबरों के मुताबिक केरल में तिरूवनंतपुरम का रहने वाला यह टेक्नीशियन सोमवार को बोईंग 777 विमान टो कर रहा था. उसी दौरान टो बार टूट गया और उसकी चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

खलीज टाइम्स ने विमानन कंपनी के ट्वीट का हवाला देते हुए लिखा है कि हादसा कंपनी के बेस हवाई अड्डे पर छह मई को हुआ. खबर में हालांकि टेक्नीशियन की पहचान नहीं बतायी गई है.

अमेरिका में एक स्कूल के अंदर गोलीबारी, कई छात्र घायल

उसमें कहा गया है कि दुर्घटना में विमान में सवार किसी भी यात्री या चालक दल के सदस्य को नुकसान नहीं पहुंचा है. मामले की जांच की जा रही है. कुवैत एयरवेज ने हादसे पर शोक जताया है.

Back to top button