विजेंद्र ने केजरीवाल के अनपढ़ वाले बयान पर किया पलटवार

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आम आदमी पार्टी पर फिर निशाना साधा। विजेंद्र ने ट्विटर पर तस्वीर साझा कर दी। दरअसल तस्वीर के ही साथ आम आदमी पार्टी के विधायकों की शैक्षणिक योग्यता का उल्लेख किया गया है। इस तरह के उल्लेख में विधायकों के बारे में बताया गया है।

Vijender-Gupta_57624fe5cacc7

विजेंद्र ने ट्विट में दिया अपना बयान

अपने ट्विट में विजेंद्र गुप्ता ने लिखा है, ‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पढ़े-लिखे विधायकों का रियलिटी चेक।’ इसके साथ जारी सूची में आप के 23 विधायकों का उल्लेख किया गया है। इसमें कोई 12 वीं उत्तीर्ण से अधिक नहीं है।

सूची में विजेंद्र गुप्ता ने आप विधायकों पर आरोप लगाते हुए विधायक नरेंद्र सिंह तोमर की उपाधि को फर्जी बता दिया है। गौरतलब है कि कल केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में BJP पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि AAP के विधायक पड़े लिखे है, जबकि दूसरी पार्टी में अनपढ़ विधायक है।

Back to top button