वाराणसी में PM मोदी ने डीजल से इलेक्ट्रिक में बदले रेल इंजन को दिखाई हरी झंडी

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से मंगलवार (19 फरवरी) को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे. वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पीएम मोदी की अगवानी राज्यपाल राम नाईक के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पाण्डेय व वाराणसी की महापौर के साथ भाजपा के अन्य नेताओं ने की. नरेंद्र मोदी काशी के लोगों को 3382 करोड़ की सौगात देंगे. पीएम मोदी सड़क, पर्यटन, स्वास्थ्य, पेयजल, आवास की 39 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे. वाराणसी में PM मोदी ने डीजल से इलेक्ट्रिक में बदले रेल इंजन को दिखाई हरी झंडी

जानकारी के मुताबिक, बाबतपुर एयरपोर्ट से वह सेना के हेलीकाप्टर से डीरेका हेलीपैड पहुंचे. डीरेका के डीजल से इलेक्ट्रिक में परिवर्तित पहले रेल इंजन को हरी झंडी दिखाकर रवाना की. 

डीरेका में नब्बे सेकेंड की फिल्म व कार्यशाला को देखने के बाद पीएम मोदी हेलीकाप्टर से बीएचयू जाएंगे. पीएम मोदी 18वीं बार अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा करेंगे. यह दूसरा अवसर है जब संत रविदास जयंती के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी में हैं. सीरगोवर्धनपुर में प्रधानमंत्री प्रसाद योजना के तहत लगभग 90 करोड़ की लागत से संत रविदास जन्मस्थली के विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे. यहां वह संत रविदास मंदिर भी जाएंगे और मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ लंगर भी छकेंगे. 

Back to top button