वर्ल्ड कप- महारानी एलिजाबेथ से मिले सभी कप्तान,विराट ने मांगा इंग्लैण्ड के दर्शकों से प्यार

क्रिकेट वर्ल्ड कप के 12वें सीजन की शुरुआत गुरुवार को हो गई। केनिंग्टन ओवल के मैदान में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला मुकाबला खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड ने जीत अपने नाम की।
लेकिन पाकिस्तान के मैच से पहले ही पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। हालांकि अब सरफराज ने जवाब देते हुए अपनी बात रखी है।

वर्ल्ड कप के शुरू होने से कुछ दिन पहले सभी टीमों के कॅप्टन को बखिंगम पैलेस में क्वीन एलिजाबेथ ने बुलाया था। यहां पर सभी कप्तानों ने फॉर्मल ड्रेस (शर्ट-पैंट और शूट) पहना हुआ था लेकिन पाकिस्तान के कप्तान सरफराज ही एकलौते ऐसे थे जिन्होंने सलवार-कमीज और जैकेट पहना था।

इसी को लेकर सोशल मीडिया पर सरफराज और पाकिस्तान को उनके पहनावे को लेकर ट्रोल किया गया।

उसी बात को लेकर जब सरफराज से इंटरव्यू में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि “पहले तो ये जो ड्रेस है, ये हमारा नेशनल ड्रेस है। मुझे शायद बोर्ड से निर्देश दिया गया था कि हम अपने नेशनल ड्रेस को प्रोमोट करें। मुझे बतौर कप्तान काफी गर्व हुआ कि बाकी के जितने कॅप्टन थे उन्होंने शूट पहना हुआ था लेकिन मैंने अपना नेशनल ड्रेस पहना हुआ था जो मुझे अच्छा लगा”।





