आपके बढ़ते वजन को कम करता है दही और काला नमक, जानिए कैसे?

दही का सेवन हमारे शरीर को बहुत फायदेमंद होता है,दही में भरपूर मात्रा में गुड बैक्टीरिया, कैल्शियम, विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होते है.जो हमारे शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करते है. पर अगर आप दही का सेवन कुछ चीजों को मिलाकर करते है तो ये हमारे शरीर को और भी फायदे दे सकती है.

आपके बढ़ते वजन को कम करता है दही और काला नमक, जानिए कैसे?

1-अगर आपको पेट से सम्बन्धी समस्याए रहती है तो आप दही में काला नमक और भूना जीरा मिलाकर खाये,इसे खाने से स्वाद और भूख दोनों बढ़ जाती है. और साथ ही पेट की समस्याओ से भी आराम मिलता है.

2-दही और शहद दोनों ही हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते है.अगर आपके मुंह में छाले हो गए है तो दही  और शहद को मिलाकर खाने से मुंह के छाले ठीक हो जाते है 

3-वजन को कम करने के लिए दही को काला नमक और काली मिर्च के साथ मिलाकर खाएं. इससे शरीर पर जमी अधिक चर्बी तेजी से कम होगी. 

4-अगर आपको कमज़ोरी महसूस होती है तो दही में ड्राई फ्रूट्स मिलाकर खाने से कमजोरी दूर हो जाती है.

5-बवासीर की समस्या में दही के साथ अजवायन मिलाकर खाने से आराम मिलता है. दही में अजवायन को पीस कर मिक्स करके खाये. 

6-अगर आपको नींद ना आने की समस्या है तो दही में सौंफ मिलाकर खाने से अच्छी नींद आती है.इसके अलावा इसके सेवन से गैस और जलन की समस्या में भी आराम मिलता है.

 

Back to top button