यहाँ लड़कियों को देवी बनाकर कर देते है निर्वस्त्र, फिर किया जाता है ये घिनौनापन

भारत में आज शिक्षा का स्तर काफी सुधर गया है लेकिन इंसान को आस्था और अन्धविश्वास में फर्क का पता होना जरूरी हैं। नहीं तो आस्था के नाम पर कब अश्लीलता होने लगे उसका पता नहीं चल पाता हैं। पिछले दिनों में ऐसे कई बाबाओं की सच्चाई पकड़ में आई हैं जिनका घिनौनापन कई जिंदगियों को तबाह कर चुका हैं।
लड़कियों को कर देते है निर्वस्त्र:
तमिलनाडू के मैदूर में स्थित मंदिर में 7 लड़कियों को 15 दिनों तक देवी बना कर रखा जाता है। गांव के लोग चुनी गई 7 लड़कियों को सबसे भाग्यवान मानती है। गांव की सभी लड़कियों को पहले पंडित के सामने परेड करना होता है। परेड के बाद इन लड़कियों का चुनाव एक पुरुष पंडित करता है।
जब भूख से परेशान होकर देवी पार्वती ने खा लिया था भोलेनाथ को!

15 दिनों तक मंदिर में कैद:
लड़कियों को मंदिर में 15 दिन रहना होता है। रहना तक तो ठीक हैं लेकिन इनको कमर से उपर तक निःवस्त्र किया जाता है। 15 दिनों तक मंदिर में कैद इन लड़कियों के पास कोई नहीं जा सकता। इस दौरान केवल पंडित ही उनकी देखरेख वहां रहकर करता है। उनकी उम्र 10-14 साल होती है।





