लोकसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद क्षेत्र में स्वागत के दौरान सांसद साक्षी महाराज ने गठबंधन पर जमकर ली चुटकी

लोकसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद क्षेत्र आगमन पर स्वागत के दौरान सांसद साक्षी महाराज ने टूटने की कगार पर आ चुके सपा-बसपा गठबंधन को लेकर जमकर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि अखिलेश अपने चाचा शिवपाल के चरणों में गिर जाते तो उनका व उनकी पार्टी का भला हो जाता, अबतो बुआ ने तो कहीं का भी न छोड़ा है।
जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं
सिकंदरपुर कर्ण पहुंचे साक्षी महाराज ने कहा कि प्रत्येक माह में प्रति ब्लाक दिन निर्धारित कर जनता से सीधे संवाद कर समस्याओं का समाधान कराऊंगा। उन्होंने राम के नाम पर ममता और मुलायम को फिर निशाने पर रखा और कहा कि जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं। संदोही देवी मंदिर परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में सांसद ने कहा कि अब महीने में एक दिन बीघापुर के लोगों के साथ बैठूंगा। पाटन में में लोगों ने स्वागत करते हुए उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।





