लोकसभा चुनाव: भाजपा के शत्रु बोले, लालू के सुझाव पर कांग्रेस में हुए शामिल

पटना: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़ जल्द कांग्रेस में शामिल होने जा रहे पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने रविवार को कहा है कि उन्होंने यह निर्णय इसलिए लिया है क्योंकि, भारत की सबसे पुरानी पार्टी ही सही मायने में राष्ट्रीय पार्टी है। इसके साथ शत्रुघ्न ने कहा है कि उन्होंने यह निर्णय राजद अध्यक्ष और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के सुझाव के बाद लिया है। लोकसभा चुनाव: भाजपा के शत्रु बोले, लालू के सुझाव पर कांग्रेस में हुए शामिल

इतना ही शत्रुघ्न ने यह भी दावा किया है कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) अध्यक्ष और प बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, आप अध्यक्ष और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी अपनी-अपनी पार्टियों में शामिल होने का आमंत्रण दिया था, किन्तु उन्होंने यह साफ़ कर दिया था कि स्थितियां चाहे जो भी रहें वे पटना साहिब से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न (73) से जब सवाल किया गया कि उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला क्यों किया, तो उन्होंने कहा कि इसके कई कारण हैं। कांग्रेस के इतिहास में महात्मा गांधी, वल्लभभाई पटेल, जवाहरलाल नेहरू जैसे महान नेता रह चुके हैं और इसमें नेहरू-गांधी परिवार है। पार्टी की स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने आगे कहा है कि, ‘हमारे पारिवारिक मित्र और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भी मुझे कांग्रेस में जाने के लिए कहा था। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं आपके साथ हूं और सियासी रूप से भी साथ रहूंगा। यह उनकी सलाह और उनके साथ समझौते के बाद हुआ।’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button