लोकसभा की कार्यवाही नहीं चलने पर भड़के आडवाणी…

नोटबंदी के मुद्दे पर संसद में लगातार तीसरे सप्ताह हंगामा जारी रहने के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने बुधवार को लोकसभा में सदन की कार्यवाही नहीं चल पाने को लेकर गहरा क्षोभ प्रकट किया और उन्हें यह कहते सुना गया कि न तो स्पीकर और न ही संसदीय कार्य मंत्री सदन को चला पा रहे हैं।

बड़ी खबर: आरबीआई ने दिया बड़ा झटका, लोगों की उम्मीदें टूटीं134265-advani

बेहद क्षुब्ध दिख रहे आडवाणी को सदन में विपक्ष के लगातार हंगामे एवं विरोध पर तथा विपक्ष के कई सदस्यों के नारेबाजी करते हुए सत्ता पक्ष की सीटों के सामने आ जाने पर संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार से अपनी नाखुशी व्यक्त करते सुना गया। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित किये जाने के तत्काल बाद आडवाणी को यह कहते सुना गया कि, न तो स्पीकर और न ही संसदीय कार्य मंत्री सदन को चला पा रहे हैं। आडवाणी को यह कहते सुना गया कि, मैं स्पीकर से कहने जा रहा हूं कि वह सदन नहीं चला रही हैं। मैं सार्वजनिक तौर पर यह कहने जा रहा हूं। दोनों इसके पक्ष हैं।

इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार को उन्हें शांत करने का प्रयास करते देखा गया। कुमार मीडिया गैलरी की ओर भी इशारा कर रहे थे और संभवत: यह बताने का प्रयास कर रहे थे कि उनकी टिप्पणी को रिपोर्ट किया जा सकता है। सदन स्थगित होने के बाद 89 वर्षीय नेता ने लोकसभा के एक अधिकारी से पूछा कि सदन की बैठक कितने बजे तक के लिए स्थगित की गयी है। जब अधिकारी ने बताया कि दो बजे तक के लिए स्थगित की गयी है। तब उन्होंने कहा कि अनिश्चितकाल के लिए क्यों नहीं?

Back to top button