लॉन्च हुआ गोल्ड और टाइटेनियम से बना NOKIA 3310, जानें कीमत

नई दिल्ली. कुछ दिन पहले ही नोकिया ने अपने आइकोनिक मॉडल Nokia 3310 को रि लॉन्च किया था. नोकिया का यह मॉडल बेहद सिंपल डिजाइन और फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ था. लेकिन अब इस मॉडल का लग्जरी मॉडल ‘कैवियर’ ने मार्केट में आया है. फ़ोन का फ्रंट बटन गोल्ड प्लेटेड है जिस पर ‘रशियन कोट ऑफ आर्म्स’ की तस्वीर बनी हुई है. दरअसल, इसका नाम रूस के राष्ट्रपति ‘व्लादिमिर पुतिन’ के नाम से इंस्पायर होकर ‘सुप्रीमो पुतिन’ रखा गया है. एंड्राइड अथॉरिटी के मुताबिक, नोकिया 3310 सुप्रीमो पुतिन एक खूबसूरत वुडन केस में आएगा. जिस पर ब्लैक वैलवेट कवर रहेगा.

लॉन्च हुआ गोल्ड और टाइटेनियम से बना NOKIA 3310, जानें कीमत

Nokia 3310 की कीमत

इस लग्जरी डिवाइस की कीमत 99,000 रशियन रुबल्स है यानि करीब 1,12,785 रूपए. हालांकि, बाकी देशों के मार्केट में इस मोबाइल को खरीददार नहीं मिले, लेकिन रशिया में पुतिन के कई फैन्स हैं जो इस फोन को जरुर खरीद सकते हैं.

हालांकि नोकिया 3310 (2017) के साधारण वेरियंट को 49 यूरो यानि लगभग 3,500 रुपए में लॉन्च किया गया है. यह डिवाइस जल्द ही कई देशों में सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है. वहीं भारत में इस साल दूसरे तिमाही तक इसके दस्तक देने की उम्मीद है.

इसे भी देखें:- अब तकिये भी हो गये हैं स्मार्ट, इन तकियों में लगा है लोरी गाकर सुलाने से लेकर, अलार्म देकर उठाने तक का INSTRUMENT

नया नोकिया 3310 पिछले मॉडल से 10 गुना अधिक बैटरी बैकअप देने में सक्षम है. इसकी बैटरी 22 घंटे का टॉकटाइम और लगभग ए​क महीने का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है. इसमें 2-मेगापिक्सल का रीयर कैमरा दिया गया है साथ ही इसके साथ एलईडी फ्लैश भी उपलब्ध है.

 

Back to top button