लेनोवो K8 नोट की पहली फ्लैश सेल आज, इन खास ऑफर्स के साथ होगी बिक्री

स्पेशल लॉन्च-डे ऑफर्स के साथ होगा उपलब्ध

स्मार्टफोन के लॉन्च-डे ऑफर्स में मोटो के हैडफोन पर 900 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. साथ ही टेलीकॉम ऑपरेटर आइडिया यूजर्स को यह स्मार्टफोन खरीदने पर 343 के रीचार्ज के साथ 64GB 4G डेटा मिलेगा और अनलिमिटिड कॉलिंग का लाभ मिलेगा. इसके अलावा किंडल बुक्स की खरीदारी करने पर भी 80 फीसद तक की छूट दी जाएगी.

स्मार्टफोन के स्पेसीफिकेशन

लेनोवो ब्रांड का पहला स्मार्टफोन है जो डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है. इस स्मार्टफोन की बॉडी मेटल और पॉलीकार्बोनेट से बनी है. इसकी खासियत है कि इसमें फ्रंट फ्लैश और एंड्रॉयड 7.0 नॉगट ओएस दिया गया है.

लेनोवो K8 नोट एंड्रॉयड 7.1 नॉगट पर चलता है. इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच की स्क्रीन दी गई है जिसकी रिजॉल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है. डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है. प्रोसेसर की बात करें तो इसमें डेका कोर मीडियाटेक Cortex-A53 प्रोसेसर दिया गया है. रैम में इसके गो वैरिएंट 3 जीबी और 4 जीबी दिए गए हैं.

ये भी देखें: एयरटेल के इस प्लान से निकल गई जियो वालों की हवा

अब बात करते हैं इसके कैमरा फीचर की. इसमें 13 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर का कैमरा दिया गया है. इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.जो इसमें LED फ्लैश दिया गया है.

इसकी मैमोरी 128 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi, वाई-फाई, GPS, ऑडियो जैक दिया गया है. 4000mAh की बैटरी दी गई है.

Back to top button