लाडली बेटी मरियम की हसीन गलती से गया नवाज शरीफ का पद

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रधानमन्त्री पद से हाथ धो बैठे नवाज शरीफ की इस दुर्दशा के लिए जिम्मेदार अकेले शरीफ ही नहीं, बल्कि उनकी लाडली बेटी मरियम भी बराबर की जिम्मेदार हैं.लाडली बेटी मरियम की हसीन गलती से

हम लाये हैं पनामा पेपर लीक मामले से जुड़े होने का दंश झेल रहे शरीफ परिवार का कुछ अधखुला सच.इस मामले में नवाज शरीफ के पूरे परिवार को दोषी ठहराया गया है. शरीफ के परिवार के विदेश में संपत्ति अर्जित करने के आरोपों की जांच करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जेआईटी का गठन किया था. जेआईटी ने 10 जुलाई को अपनी रिपोर्ट अदालत को सौंप दी थी.

बता दें की, इन सबके बीच यह बात सामने आ रही है कि नवाज शरीफ की बेटी मरियम की एक गलती के कारण ही उन्‍हें अपने प्रधानमंत्री पद से हाथ धोना पड़ा.

गौरतलब बात यह है की, अदालत की तरफ से गठित जेआईटी को नवाज की बेटी मरियम ने गुमराह करने की कोशिश की थी. मरियम ने पनामा गेट से जुड़े जो दस्‍तावेज भेजे थे वो कैलिबरी फॉन्‍ट में टाइप थे और साल 2006 के थे.

जबकि कैलिबरी फॉन्‍ट 31 जनवरी 2007 से पहले व्‍यावसायिक प्रयोग के लिए उपलब्‍ध नहीं था. और यही गलती नवाज के लिए आजीवन मुसीबत का कारण बन गई. और मरियम शरीफ की यह छोटी सी गलती नवाज शरीफ के लिए बड़ी मुसीबत बन गयी .

Back to top button