लाखों में शेयर का दाम और चंद रुपयों का डिविडेंड, निवेशक बोले इससे अच्छा तो FD से कमा लेते

देश की सबसे महंगे शेयर वाली कंपनी एमआरएफ (Madras Rubber Factory) दो दिन बाद डिविडेंड बांटने जा रही है। ये डिविडेंड 3 रुपये प्रति शेयर का होने वाला है। अब सवाल ये है कि जिस कंपनी का शेयर लाखों में है, वे निवशकों को डिविडेंड में चंद रुपये दे रही है?
कुछ दिन पहले कंपनी ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए थे। ये नतीजे उम्मीद से काफी बेहतर रहें। 6 फरवरी, शुक्रवार को नतीजे वाले दिन इसके शेयर में अच्छी तेजी देखी गई। उस समय एमआरएफ के एक शेयर में 14000 रुपये की तेजी देखी गई और ये 8.5 फीसदी चढ़ें।
अब कंपनी ने डिविडेंड में ठेंगा दिखाकर निवेशकों को निराश किया है।
MRF Dividend: कितने रुपये का मिलेगा डिविडेंड?
इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार एमआरएफ सभी निवेशकों को हर शेयर पर 3 रुपये का डिविडेंड प्रदान करेगी। 10 जनवरी, दोपहर 12 बजे बीएसई पर इसके एक शेयर का प्राइस (MRF Share Price) 1,46,780.85 रुपये चल रहा है। इसमें 1497.50 या 1.03 फीसदी की तेजी है।
वहीं एनएसई पर इसके एक शेयर का प्राइस 1,47,475 रुपये चल रहा है। इसमें 2165 रुपये प्रति शेयर की तेजी है।
किसे मिलेगा डिविडेंड?
कंपनी द्वारा जारी किए गए डिविडेंड का पैसा उन सभी निवेशकों को मिलेगा, जिनके पास इसके शेयर है। अगर कोई व्यक्ति इसके शेयर रिकॉर्ड डेट से पहले खरीद लेता है, तो भी उसे डिविडेंड का लाभ मिल सकता है। इसलिए चलिए अब जानते हैं कि इसका रिकॉर्ड डेट क्या है।
MRF Dividend Record Date: क्या है रिकॉर्ड डेट?
कंपनी ने अपने डिविडेंड का एलान 27 जनवरी को ही कर दिया था। इसका रिकॉर्ड डेट 13 फरवरी है। अगर कोई व्यक्ति इसे 13 फरवरी शुक्रवार से पहले खरीद लें तो उसे डिविडेंड का लाभ मिल सकता है। हालांकि इसका भुगतान फरवरी के अंत में किया जाएगा।
MRF Q3 Result कैसे रहा?
एमआरएफ के तीसरी तिमाही का नतीजा काफी शानदार रहा, जिसकी वजह से इसके शेयर में भी तेजी आई। अगर हम कुल कमाई या इनकम की बात करें तो पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी ने 6979.77 करोड़ रुपये कमाया, जो इस तिमाही में बढ़कर 8056.76 करोड़ रुपये हो गया।
अगर प्रॉफिट की बात की जाए तो पिछले साल के तीसरी तिमाही में 306.72 करोड़ रुपये था, जो इस तिमाही में बढ़कर 679.14 करोड़ रुपये रह गया।





