लगातार तीसरे दिन सोने में तेजी जारी, चांदी में भी आई बढ़ोतरी

सोने में लगातार तीसरे दिन भी बढ़ोतरी जारी है। बीते दो दिन सोना और चांदी दोनों रॉकेट की स्पीड से भाग रहे हैं। आज भी इनमें बढ़ोतरी देखी जा रही है। हालांकि अभी सोने में इतनी बड़ी तेजी नहीं आई है। वहीं चांदी में भी 700 प्रति किलो से ज्यादा का उछाल है।

सबसे पहले जानते हैं कि देशभर में सोने और चांदी का भाव कितना चल रहा है।

कितना है सोने का भाव?

एमसीएक्स में सुबह 10.30 बजे के आसपास 10 ग्राम सोने की कीमत 124,043 रुपये चल रही है। इसमें 130 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी है। सोने ने अब तक 124,300 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 124,444 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

कितनी है चांदी की कीमत?

एमसीएक्स में सुबह 10.30 बजे के आसपास 1 किलो चांदी का भाव 155,522 रुपये प्रति किलो चल रहा है। इसमें 835 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी है। चांदी ने अब तक 154,926 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 155,850 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

आपके शहर में कितनी है कीमत?

शहर सोने का भाव चांदी की कीमत

पटना ₹124,110 ₹155,540

जयपुर ₹124,100 ₹155,480

कानपुर ₹124,150 ₹155,550

लखनऊ ₹124,150 ₹155,550

भोपाल ₹124,290 ₹155,910

इंदौर ₹124,290 ₹155,910

चंडीगढ़ ₹124,160 ₹155,740

रायपुर ₹124,110 ₹155,680

आज 12 नवंबर, बुधवार को जयपुर में सोने का दाम सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 124,100 रुपये चल रहा है। वहीं आज चांदी का भाव भी जयपुर में सबसे कम है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 155,480 रुपये चल रही है।

इसके साथ ही भोपाल और इंदौर में सोने की कीमत सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 124,290 रुपये चल रही है। वहीं यहां चांदी का भाव भी सबसे ज्यादा है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 155,910 रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button