लखनऊ: सिल्वर जुबली अस्पताल में तीन लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

लखनऊ। सिल्वर जुबली अस्पताल में स्टाफ के तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। अस्पताल के अन्य कर्मचारियों की शिकायत है कि बावजूद इसके सिल्वर जुबली अस्पताल की यूनिट को बंद नहीं किया गया और बिना सेनेटाइज कराए अस्पताल का संचालन होता रहा। नाराज कर्मचारियों ने विरोध जताया। उनके मुताबिक मामले की शिकायत स्वास्थ्य विभाग से भी की गई है।

वहीं, इस बाबत सिल्वर जुबली अस्पताल की एमएस डॉ. प्रियंका यादव का कहना है कि शिकायत निराधार है। बीते शुक्रवार को एक सिस्टर जांच कराने आई थी जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।  वहीं, बीते मंगलवार को एक दूसरी सिस्टर की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। जबकि बुधवार को एक सफाईकर्मी की रैंडम एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पूरे अस्पताल को सैनिटाइज कराया गया है।

सिविल में चार डॉक्टर पॉजिटिव :

सिविल अस्पताल में बुधवार को चार डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव निकले। अस्पताल में फिजीशियन, चेस्ट फिजीशियन, ऑर्थो व एक रेडियोलॉजिस्ट के पॉजिटिव आने के बाद सीटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड रूम को सैनिटाइज कराने के बाद 24 घंटे की लिए बंद कर दिए गए हैं।

Back to top button