लखनऊ में नियमों की धज्जियां उड़ा रहे लोग, आज काटे गए 1798 लोगों के चालान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यातायात पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले 1798 लोगों का आज ई-चालान किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार शाम यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) नवीन आरोरा के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त यातायात के निर्देशन में लखनऊ शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए विभिन्न चौराहो एवं तिराहो पर दो पहिया वाहन पर विशेष अभियान के तहत बिना हेलमेट,तीन सवारी, बिना नम्बर वाहन आदि के सम्बन्ध में चेकिंग की गई।
Also Read : सीएम योगी का आदेश, सभी जिलों में वेंटिलेटर की रिपोर्ट आज शाम तक कराएं उपलब्ध
इस दौरान इन्फोर्समेण्ट टीमों द्वारा सबसे अधिक दो पहिया वाहन पर हेलमेट न/न लगाने वाले 780 और तीन सवारी बैठाने पर 42 लोगों का, नो-पार्किंग में किए गए चालान 310 और गलत दिशा में चलने वाले 156 लोगों के अलावा चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले 43 लोगों का जबकि ओवर स्पीड में 218 चालान किये गये। इसके अलावा अन्य मामलों में 249 चालान किए गये ।
उन्होंने बताया कि इस के अलावा बगैरकागजात के एक वाहन सीज किया गया। इस दौरान पुलिस ने जुर्माने के तौर पर चार लाख 92 हजार 850 रुपये शमन शुल्क के रुप में वसूले गये।
The post लखनऊ में नियमों की धज्जियां उड़ा रहे लोग, आज काटे गए 1798 लोगों के चालान appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





