लखनऊ के सरकारी अस्पतालों के बाहर से हटा अतिक्रमण, बिना मास्‍क वालों को दी हिदायत

लखनऊ। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर नवीन अरोड़ा के नेतृत्व में शुक्रवार अपराह्न पुलिस विभाग की टीमों के साथ लखनऊ के विभिन्न सरकारी अस्पतालों के बाहर लगने वाले ठेलों, टेम्पो स्टैंडों और आसपास के अतिक्रमण को हटाया।

सुबह 11 बजे की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक के बाद ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर नवीन अरोड़ा सबसे पहले सिविल अस्पताल पहुंचे। वहां चौराहे और आसपास की सड़कों पर खड़े हर व्यक्ति के चेहरे पर लगे मास्क की जांच करवाई। मास्क ना मिलने पर कुछ लोगों को हिदायत देकर छोड़ा गया।
Also Read : मायावती का भाजपा सरकार पर हमला, कहा – मुसलमानों का हो रहा उत्पीड़न
वहीं सिविल अस्पताल के आसपास लगने वाले फलों के ठेलों को अस्पताल के बाहर लगाने की मनाही कराते हुए वहां से हटवा दिया। सिविल अस्पताल से निकलकर नवीन अरोड़ा केजीएमयू पहुंचे और मेडिकल कॉलेज रोड पर भारी अतिक्रमण पाया। वहां मौजूद अतिक्रमण को हटाने के लिए पुलिस टीमों को खासी मशक्कत उठानी पड़ी, करीब 2 घंटे के उपरांत वहां पर रोड के दोनों तरफ का अतिक्रमण हट पाया।
Also Read : लखनऊ में मेट्रो ट्रेनों का ट्रायल शुरू, 07 सितम्बर से होगा संचालन
मेडिकल कॉलेज रोड से होते हुए ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर बलरामपुर अस्पताल पहुंचे। बलरामपुर अस्पताल के बगल की गली में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने पर चाय बेच रहे चाय दुकानदारों को तत्काल प्रभाव से वहां से हटने के लिए कहा। तभी सामने मेडिकल की दुकानों के बाहर लगे ठेले वाले स्वयं से भागने लगे।
Also Read :  युवक ने खुद को किचन में बंद कर लगायी आग, मौत, मिला सुसाइड नोट
इस दौरान यातायात पुलिस के एडिशनल डीसीपी, पुलिस विभाग के डीसीपी, एसीपी सहित प्रत्येक थानों से जुड़े क्षेत्र की पुलिस मौके पर मौजूद रही।
बता दें कि लखनऊ में 24 अस्पतालों के बाहर अतिक्रमण को हटाने का अभियान आज से शुरू हो गया है। इसमें पुलिस विभाग की तरफ से अलग-अलग अधिकारियों द्वारा अलग-अलग अस्पतालों के बाहर अतिक्रमण हटाया जाएगा।
The post लखनऊ के सरकारी अस्पतालों के बाहर से हटा अतिक्रमण, बिना मास्‍क वालों को दी हिदायत appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button